झाबुआ, एमपी मीडिया पाइंट
बीती रात पुलिस को चकमा देकर कुख्यात आरोपी ने फरार होकर पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी।
एसपी विनीत जैन ने तत्काल जिले के सभी थानों चौकियों पर पुलिसकर्मियों के सांथ छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी,लूट, डकैती सहित अन्य 13 मामलों का आरोपी,विचाराधीन कैदी दीपा उफ॔ दिपेश पिता भुरजी उम्र 26 वर्ष निवासी बेडावली थाना मेघनगर बीती रात करीब 11 बजे रतलाम से पेशी से लोटने के दौरान झाबुआ के आउंटर स्थित हनुमान मंदिर ( करडावद) से पुलिसवालों को चकमा देकर हथकडी सहित फरार हो गया .. घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी विनीत जैन ने लापरवाही बरतने पर पेशी पर दीपा को रतलाम ले जाने वाले तीन पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल – इंद्रवीरसिंह कांस्टेबल आकाश एवं केसरसिंह को निलंबित कर दिया गया है ..
एसपी विनीत जैन ने बताया कि आरोपी दीपा के खिलाफ झाबुआ कोतवाली मे पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के आरोप मे एक एफआईआर दर्ज की गयी तथा उसकी सूचना देने वालों के लिए ₹ 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया है।
सांथ ही पुलिस लापरवाही क्यों हुई ओर उसमे किसकी भूमिका है! इसकी भी अलग से जांच करवाई जा रही है।
फिलहाल इस वक्त पुलिस के लिए फरार हुए आरोपी ने परेशानी बढ़ा दी है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तलाशी मे जुटी हुई है।


Post A Comment: