पंचायत की लापरवाही के चलते पानी की निकासी नही होने से गाँव गांव के अंदर नदी जैसे हालात दिखाई दिए।
उधर भाऊँखेड़ी व लसूड़ियाराम के बीच बहने वाली उतावली नदी ने इस सीजन में पहली बार अपना रौद्र रूप दिखाया।
भारी बारिश के चलते भाऊँखेड़ी ग्राम का सड़क सम्पर्क अन्य सभी गांवों से कट गया। फिलहाल बारिश का दौर अभी चालू है। यदि बारिश का दौर इसी तरह चलता रहा तो हालात बेकाबू होने के आसार हैं।
हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र मे पहुंच हालातों का जायजा भी लिया लेकिन वर्तमान मे उत्पन्न परिस्थितियों के लिए उत्तरदायी पंचायत के खिलाफ वह क्या कार्रवाई कर पाते हैं यह ग्रामीणों के लिए जिज्ञासा का विषय है।


Post A Comment: