राजस्व विभाग का सतत निरीक्षण जारी।                 
राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी                            एमपी मीडिया पाइंट 

इन दिनों क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से कई लोगो के मकानों में पानी भरा गया तो कई लोगो के मकानों की दीवारें गिर गई तो राजस्व विभाग ने भी इछावर ब्लाक के गाँव भाऊँखेड़ी में अपनी टीम भेजकर सर्वे का कार्य करने के आदेश दिए इस कड़ी में पिछले 15 दिनों से सर्वे कार्य का जारी है जिसमे हल्का पटवारी कमल कीर व ग्राम के चौकीदारों की मौजदूगी में लोगो के घरों में हुवे नुकसान का आंकलन किया जा रहा है अभी तक लगभग 200 लोगो के घरों मे हुए नुकसान काआंकलन किया गया है जिसमे से 65 लोगो को राहत राशी भी मिल चुकी है इस सम्बंध में हल्का पटवारी कमल कीर ने बताया कि जो लोग अभी राहत राशि से वंचित रह गए पूरे गांव का सर्वे होते है उनको भी राहत राशि जल्द ही डाल दी जाएगी फिलहाल ग्राम में हुई अतिव्रष्टि से हुए नुकसान का आंकलन का कार्य जारी है।
Share To:

Post A Comment: