बाद मे जाती रहेगी बारात पहले किया मतदान
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
विदिशा संसदीय सीट पर शांतिपूर्वक मतदान जारी है।अपने मताधिकार का प्रयोग करने से कोई नहीं चूक रहा।बुज़ुर्ग व्यक्ति से लेकर दूल्हे राजा तक मतदान केंद्र पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
विदिशा संसदीय सीट के अंतर्गत इछावर विधानसभा के फांगिया गांव पोलिंग बूथ क्रमांक 245 मे "दूल्हे राजा" नरेश पिता राधेश्याम चौकीदार ने अपने मत का प्रयोग पहले किया और बाद मे घनसौदा जिला सीहोर के लिए बारात जाने की तैयारी की।


Post A Comment: