सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
रविवार 13 अक्टूबर को थाना शाहगंज अंतर्गत चौकी बकतरा के ग्राम रिछौडा के पास से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल चेचिस नंबर MBLHA10EWBHK15062 इंजन नंबर HA10EDBHK16732 को पुलिस ने पड़ने मे कामयाबी हासिल की है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए थाना शाहगंज टीआई जितेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि बाइक चोरी की मुखबिर की सूचना पर SHO के मार्गदर्शन पर गठित टीम के सब इंस्पेक्टर दीपक जामोद, आरक्षक 319 राजेश, व आरक्षक 310 आकाश दुबे द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्राम रिछौड़ा के पास आरोपी जीवन चौहान पिता चैन सिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी ग्राम रिछौडा को गिरफ्तार किया व वाहन जप्त किया|उधर शाहगंज पुलिस ने पान चौराहा पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान भी कायम रखा जिसने दो एवं चार पहिया वाहनों की तलाशी व गाड़ी के कागजातों की चेकिंग कर कानूनी कार्रवाई की गई।


Post A Comment: