Home
Unlabelled
क्षमा मांगना बड़प्पन की निशानी, प्रभू भी प्रसन्न होते हैं- सनत जैन
क्षमा मांगना बड़प्पन की निशानी- सनत जैन
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
क्षमा पर्व महत्वपूर्ण है क्योंकि संसार मे ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिससे कभी कोई गलती नही हुई। क्षमा मानव के माोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है।
उक्त बात ईएमएस के सीएमडी सनत जैन ने कही वह सीहोर मे आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे बोल रहे थे।
जैन ने कहा कि सभी को समय के सांथ चलना चहिये, समय के साथ नहीं चलेंगे तो समय आगे निकल जाएगा और आप पीछे रह जाएंगे।
आध्यात्मिक विचारधारा से परिपूर्ण अपने उद्बोधन मे जैन ने कहा की मानव को चाहिए कि वह अपनी कमाई का 25 प्रतिशत हिस्सा धार्मिक कार्यक्रमों में खर्च करें।
50 प्रतिशत बिजनेस में और 25 प्रतिशत घर के आवश्यकताओं मे खर्च करे।
उन्होंने कहा कि सीहोर तथा इछावर से मुझे बड़ा लगाव है। बाबा अंबादत्त भारती के कारण क्योंकि वह भी मेरी विचारधारा से कहीं ना कहीं मेल खाते थे।
Back To Top
Post A Comment: