शांत समिति की बैठक सम्पन्न ,
प्रशासन ने की सदभाव के सांथ त्यौहार मनाने की अपील
                 


इछावर,  28 सितंबर,                          एमपी मीडिया पाइंट

नवरात्र,दशहरा,दीपावली आदि त्यौहार सदभाव एवं शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील प्रशासन ने की।

जनपद पंचायत इछावर के सभाकक्ष मे शांति समिति के सदस्यों के अलाना दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने भी भाग लिय‍ा। एसडीएम प्रगति वर्मा,तहसीलदार आरएस मरावी,टीआई अरविंद कुमरे,नायब तहसीलदार आरआर अहिरवार, पूर्णिमा शर्मा ,समंवयक  अरुण मुकाती आदि ने व्यवस्था को लेकर सदस्यों से खुलकर चर्चा की। व्यवस्था के दृष्टिकोण से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर एडवोकेट नवीन मिश्रा,ब्रजेंद्र तिवारी,कमलेश राठौर,ब्रजकिशोर व्यास,जनपद सदस्य बलवानसिंह ठाकुर,अशोक वर्मा,कल्लू वर्मा,कमल सेन,अर्जुन परमार,राजेश वाहिती सहित दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्य व अखाड़ों के उस्ताद-खलीफा मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: