प्रभारी मंत्री आरिफ़ अकील,कलेक्टर अजय कुमार गुप्ता पहुंचे मेले मे,
बारहखंबा मे हजारों लोगो का जमावड़ा,
भाऊँखेड़ी मार्ग से आवाजाही सुस्त, रामनगर मार्ग से हजारों लोगों ने पकड़ी राह,
मंदिर परिसर मे जेबकतरे सक्रीय,
मोबाइल सेलफोन व एक हजार रुपये नकदी पर किया हाथ साफ,अबतक कई बारदातें,
28 अक्टूबर 2019, बारहखंबा(इछावर) से शिवराजसिंह राजपूत,राजेश बनासिया,सुरज वर्मा,एमपी मीडिया पाइंट
राजधानी भोपाल से 67 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा एक दिवसीय मेला जिसे बाराखंबा मेले के नाम से जाना जाता है आज सुबह से ही शुरु हो चुका है। हजारों की संख्या में लोग अपने-अपने संसाधनों से यहां पहुंच रहे हैं। एमपी मीडिया पाइंट की टीम पल-पल की जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए चप्पे-चप्पे पर मौजूद है।
जिला मुख्यालय सीहोर से 40 और तहसील मुख्यालय इछावर से 15 किलोमीटर दूर अंदर जंगल मे आदिवासी आराध्य देव की सपाट शिला है जिस पर पशुपालक अपने दुधारू पशु का दूध चढ़ाते हैं और अपने पशुधन के सलामती की दुआ मांगते हैं हजारों क्विंटल दूध की बहती हुई धारा लोगों की इस देव स्थान पर असीम आस्था का प्रमाण है।
आज सोमवार को इस पुरातन मेले में जिस अंदाज से लोगों का पहुंचना जारी है उससे लगता है कि शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख तक पहुंच जाएगी। देवस्थल पर इस समय आठों दिशाओं से लोगों का पहुंचना जारी है यहा पहुंचने वाले लोगों ने अपने-अपने सभी संसाधन झोंक दिए हैं। कल की बारिश के कारण मेले मे फिलहाल उतने लोग जमा नहीं हो पाए जितनी की उम्मीद की जा रही थी।
दोपहर 11:30 बजे प्रभारी मंत्री आरिफ अकील भी मेले का जायजा लेने पहुंच गए। जिला कलेक्टर अजय कुमार गुप्ता,एसपी एसएस चौहान भी 11:30 बजे से मेला स्थल पर लगातार मौजूद हैं और कानून-व्यवस्था को नजदीक से अमलीजामा पहना रहे हैं।
12:00 बजे तक मेले में करीब 15 लाख रुपयों का कारोबार हो चुका है।मेला समिति के सदस्य एवं प्रशासन का अमला मेले मे चाक-चौबंद व्यवस्था की बात कर रहा है लेकिन आकस्मिक हादसे से निपटने के लिए फिलहाल माकूल इंतजाम अब तक देखने को नहीं मिले हैं।मेले में पहुंचने वाले 4-5 दो पहिया वाहन अब तक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। मंदिर परिसर से दो-दो किलोमीटर दूर तक वाहन पार्किंग में खड़े दिखाई दे रहे हैं। पार्किंग ठेकेदारों और वाहन चालकों मे जमीन को लेकर छुटपुट झड़प भी हो रही है खासबात यह है कि मेले में पहुंचने वाले सभी वाहन ओवरलोड चल रहे हैं।
मेले मे जेब कतरों ने भी हाथ की सफाई शुरु कर दी है। दूध चढ़ाने कतार मे लगे ग्राम गाजीखेड़ी निवासी पवन कुमार वर्मा की जेब से मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकदी गायब हो गए ग्राम मूंडला निवासी देवेन्द्र भी जेबकतरी की का शिकार हुआ इसके अलावा भी कई इसी प्रकार की वारदातें होने के समाचार हैं।अबतक करीब दो दर्जन लोगों के पर्स और मोबाइल जेब चोरी चुके हैं। खासबात यह है कि जेबकतरे पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं।
भाऊँखेड़ी स्टेशन पर सुस्ती का माहौल
भाऊँखेड़ी से गुजरने वाले वाहनों की संख्या मे भारी गिरावट देखी जा रही है इछावर मार्ग से अमलाहा,कोठरी,शुजालपुर,शाजापुर जिले के लोग बाराहखंबा मेला पहुंचते थे लेकिन बारिश व भाऊँखेड़ी-अमलाहा मार्ग जर्जर होने के कारण या तो यात्रियों ने मार्ग बदल लिया या फिर मेले मे पहुंचने का इस वर्ष इरादा स्थगित कर लिया है!! पता चला है कि लोग इसबार रामनगर मार्ग से भारी तादाद मे मेला स्थल पहुंच रहे हैं।
समझा जा रहा है कि दोपहर 1:30 से 3:00 बजे के बीच सभी पहुंच मार्ग पर कई गुना ट्रैफिक बढ़ जाएगा ऐसे में कई बार ट्रैफिक जाम होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल तमाम अड़चनों के बावजूद हजारों लोग मेला स्थल पर जमा हैं।




Post A Comment: