.पूरे शबाब पर पहुंचा बारहखंबा मेला,
मेले मे लगातार बड़ती भीड़ के कारण कमतर नजर आने लगे इंतजामात,
जेबकतरी का दौर भी लगातार जारी
इछावर 28 अक्टूबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट टीम
इस समय बारह खंबा मेला पूरे शबाब पर है और करीब 80 हजार लोगों की भीड़ मेला स्थल पर मौजूद है मंदिर परिसर के आसपास नारियल की नट्टियों का अंबार लग गया है जिन्हें जलाया जा रहा है पूरा परिसर धुएं से पूरी तरह ढक गया है दूध की धारा भी बदस्तूर,अटूट जारी है इस धारा का आकार 4 इंच मोटा है दूध को समीपस्थ कुंड में एकत्रित किया जा रहा है।
वाहन पार्किंग को लेकर छुटपुट झड़प भी दिखाई दे रही हैं। बड़ी संख्या मे महिलाएं एवं बच्चे भी मेले मे मौजूद हैं। ग्राउंड मे पैर रखने की जगह नहीं, इस समय लोगों के लिए पैदल चलना भी दुभर हो रहा है। आदिवासी आराध्य देव की सपाट शिला के आसपास बाराहखंबा वाले महाराज की जय के स्वर गुंजाएमान हैं। मेले की शुरुआत मे पहुंचे वाले लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी लेकिन अब कहा जा सकता है कि बाराखंबा मेला अपने प्राचीन पहचान को पाते हुए पूरे शबाब पर पहुंच गया है। हालांकि मेले मे चाकचोबंद व्यवस्था को लेकर प्रशासन पहले से ही मुस्तैद था। लेकिन नागरिकों की सुविधा को देखते हुए जो इंतजाम किए गए थे वह लगातार बड़ती भीड़ को देखते हुए अब कमतर नजर आने लगे हैं।


Post A Comment: