इस बार दिवाली मनाकर ही जाएगी बारिश,

-27 को बादलों के 55% बरसने के आसार


इंदौर 23 अक्टूबर, 2019                           एमपी मीडिया पाइंट  

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने की वजह से महाराष्ट्र, मप्र में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। मंगलवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हुई। धनतेरस से दीपावली तक बादल बने रहेंगे। दीपावली पर बारिश होने के 55 फीसदी आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक 27 अक्टूबर को इंदौर सहित कई जिलों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक 27 अक्टूबर को इंदौर सहित कई जिलों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 

32 मिनट तक आधे इंदौर में हुई हल्की बारिश 
बुधवार को आधे से ज्यादा शहर में करीब 32 मिनट तक हल्की बारिश होती रही। शुरुआत 11 बजे से हुई। पहले बूंदाबांदी फिर रिमझिम बारिश का दौर चला। इस वर्ष अक्टूबर में अब तक सवा इंच पानी गिर चुका है। माह के अंत में और पानी गिरा तो आंकड़ा दो इंच तक पहुंच सकता है। इसके पहले 2013 में अक्टूबर इतना भीगा था। तब दो इंच से ज्यादा पानी गिरा था।

बताया जा रहा है कि बारिश से प्रदेश के कई संभाग भी अछुते नहीं रहेंगे। संभावना अनुसार बारिश यदि होती है तो कई क्षेत्रों मे यह किसानों के लिए राहत पहुंचाने वाली भी साबित हो सकती है क्योंकि खेतों मे पलेवा कार्य अभी शुरु हुआ ही है।
Share To:

Post A Comment: