राज्य स्तरीय कुश्ती में हासिल किया था गोल्ड मेडल,
शहर की बेटी खुशबु का तीसरी बार नेशनल में चयन
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
दो बार पहले नेशनल में उम्दा प्रदर्शन करने वाली शहर की प्रतिभाशाली कुश्ती पहलवान दंगल गर्ल के नाम से मशहूर खुशबु ने एक बार फिर से शहर का नाम प्रदेश में रोशन करते हुए इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में देवास की पहलवान को वाईफल में हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। दंगल गर्ल की इस उपलब्धि पर नेशनल में चयन हुआ है।
इस संबंध में दंगल गर्ल के नाम से मशहूर शहर की बेटी खुशबु चंद्रवंशी ने बताया कि उनका पूर्व में दो बार महाराष्ट्र और दिल्ली में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हो चुका है। इस बार इंदौर के छोटी ग्वालटोली में गत दिनों हुई मध्यप्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के तत्वाधान में ओपन जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में देवास के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड हासिल किया है। जिसके आधार पर वह आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश में होने जा रही नेशनल ओपन कुश्ती प्रतियोगिता के तैयारियां कर रही है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, ब्रज मोहन सोनी, राजाराम बड़े भाई, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप समाधिया दादा, मनोज दीक्षित मामा, पप्पू धाड़ी, अजय दिसोरिया, मनोज कन्नौजिया, पूर्णिमा जोशी, मोहसिन बेग आदि ने बधाई दी है।
०००००००००००००००
आज से शुरू होगी अध्यक्ष ट्राफी टेनिस बाल प्रतियोगिता
सीहोर। प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को मंच देने के लिए शहर के एमपीइबी ग्राउंड मंडी में मंगलवार से अध्यक्ष ट्राफी सिद्धपुर टेनिस बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह ग्यारह बजे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल यादव और प्रतियोगिता के अध्यक्ष अमित सेन की उपस्थित में किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष ट्राफी सिद्धपुर टेनिस बाल प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी रवि पांडे ने बताया कि मंगलवार से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में शहर सहित आस-पास की करीब 32 टीमों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच बीएसआई और स्टार इलेवन के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को विजेता टीम को ग्यारह हजार और उपविजेता टीम को पांच हजार रुपए के अलावा अन्य आकर्षक इनाम दिए जाऐंगे।

Post A Comment: