वार्षिक उत्सव में दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों और खिलाडिय़ों का किया सम्मान,
उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आरके बांगरे ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी युग में समय को पहचान कर मेहनत कर आगे बढऩे की बात कही
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
शहर के अवधपुरी स्थित विवेकानंद अकादमी द्वारा वार्षिकोत्सव एक महत्वपूर्ण त्योहार की तरह मनाया जाता रहा है। यह अकादमी के लिए आकर्षक का केंद्र है। इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का आयोजन अकादमी में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आरके बांगरे, अकादमी के डारेक्टर हरीश राठौर, श्रीमती रश्मि राठौर आदि मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यार्थियों के अभिभावकगण व शहर के कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम को देखने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे व कार्यक्रम का आनंद उठाया।
छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री बांगरे ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्व को उजागर किया। विद्यार्थियों को प्रतियोगी युग में समय को पहचान कर मेहनत कर आगे बढऩे की बात कही। स्कूल प्राचार्य सामसुन्निशा कुरैशी ने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। चेतन मेवाड़ा, प्रियांशु दीक्षित, सुनील सेधव, नीलम सिंह, सरिता गौर, कॉलेज प्राचार्य योगेश शर्मा, सुमित बगवैया, परवेज कुरेशी, आशीष शर्मा, मधु शर्मा मधु राजपूत, सिलोन सोरव आदि शामिल थे।
इस मौके पर विवेकानंद अकादमी के डारेक्टर हरीष राठौर ने यहां पर मौजूद नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाली शहर की बेटी निधि चौहान, दौड़ में स्वीट राठौर, गायन में लुभानी गोस्वामी, महक वारिया के अलावा क्रिकेट की स्टेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकाश मालवीय, हनी शर्मा, लक्की मेवाड़ा, साक्षी गौर आदि के साथ यहां पर विद्यार्थियों को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Post A Comment: