किसान मानधन योजना का लाभ लें कृषक
सीहोर 08 फरवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना एक सरकारी योजना है। जो वृद्धावस्था संरक्षण और लघु और सीमांत किसानों (एसएमएफ) की सामाजिक सुरक्षा के लिए है। आयु वर्ग 18 से 40 वर्ष में 2 हेक्टेयर तक की खेती करने वाले सभी छोटे और सीमांत किसान जिनके नाम 1 अगस्त 2019 को राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के भूमि रिकॉर्ड में दिखायी देते हैं। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। इस योजना के तहत किसानों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद प्रति माह न्यूनतम 3000 रूपये प्राप्त होता है और यदि किसान की मृत्यु हो जाती है, तो किसान का परिवार पेंशन के रूप में 50 प्रतिशत पेंशन पाने का हकदार होगा। पारिवारिक पेंशन केवल पति या पत्नि के लिए लागू होती है। योजना की परिपक्वता पर एक व्यक्ति 3000 रूपये पेंशन की मासिक पेंशन प्राप्त करने का हकदार होगा। 18 से 40 वर्ष के बीच के आवेदकों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक मासिक योगदान 55 रूपये से 200 रूपये प्रति माह तक करना होगा। पात्रता मापदण्डों में लघु और सीमांत किसानों के लिए 18 से 40 वर्ष के बीच प्रवेश आयु तथा संबंधित राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड के अनुसार 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि तथा आधार कार्ड, बचत बैंक खाता एवं पीएम किसान खाता होना अनिवार्य है। किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के विकास खण्ड कार्यालयों में संपर्क करें।
------------------
हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा आवेदन की अंतिमतिथि 10 फरवरी तक बढ़ी
सीहोर 08 फरवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट
माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने शिक्षण सत्र 2019-20 के हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी ऑनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि 10 फरवरी तक बढ़ा दी है। पूर्व में यह तिथि 31 दिसम्बर, 2019 थी, जिसे कुछ विद्यार्थियों द्वारा मण्डल को दिये गये आवेदनों के आधार पर बढ़ाया गया है। ये विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि के पूर्व परीक्षा आवेदन एवं शुल्क नहीं भर सके थे।
आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थी भर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन
हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2020 के जिन नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों ने परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाईन भर दिया, किन्तु परीक्षा शुल्क नहीं भर पाये, वे निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ विलम्ब शुल्क 5000 रूपये जमा कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। इसी तरह ऐसे छात्र-छात्राएँ, जिन्होंने परीक्षा आवेदन पत्र नहीं भरा है, किन्तु परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे स्वाध्यायी छात्र के तौर पर ऑनलाईन परीक्षा आवेदन, निर्धारित परीक्षा शुल्क और विलम्ब शुल्क 7500 रूपये जमा कर 10 फरवरी तक परीक्षा आवेदन भर सकते हैं।

Post A Comment: