विधानसभा दो में पहली बार बिना पुलिस बल के नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
इंदौर, एमपी मीडिया पाइंट 

 वक्त ऐसा बदला की जिस विधानसभा क्षेत्र में निगम एक गुमटी हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था वहां निगम ने आज बिना पुलिस बल के बड़ी कार्रवाई कर दी। किसी ने विरोध की हिम्मत नहीं कि।नगर निगम ने आज यहां पाटनीपुरा भमोरी रोड पर चलाई फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की मुहिम। बगैर पुलिस बल निगम का आमला डटा रहा। निगम उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान और सहायक रिमूव्हल अधिकारी बबलू कल्याणे ने निगम अमले के साथ पहुचकर फुटपाथ से अतिक्रमण लगभग 30 गुमटियां और अतिक्रमण हटवाए। इसके पूर्व भी निगम ने इस रोड पर वर्षों से यातायात में बाधा बन रही सब्जी मंडी को सख्ती से हटाया था।
Share To:

Post A Comment: