सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
समूचे देश के साथ सीहोर जिले मे भी जिंदगी की रक्षा के लिए "जिंदगानियां" थम गई। सीहोर,आष्टा,इछावर,नसरुल्लागंज,बुधनी सहित आसपास के सभी गांवों मे बिलकुल कर्फ्यू लगा हुआ है। लोग घरों मे हैं और सन्नाटा सड़कों पर। "जनता कर्फ्यू" का समर्थन प्रशासन ने भी किया इसीलिए शायद मप्र शासन के वाहन और अधिकारी सड़कों पर दिखाई नहीं दे रहे।
लेकिन किसानों ने अपना काम बंद नहीं किया वह खलिहान मे मग्न रहे। किसानों का कहना था कि हमारा तो सामना रोज ही "कोरोना" से होता है और हम उस जैसे को सदियों से शिकस्त देते आ रहे हैं।


Post A Comment: