मंडी में किया किसानों ने हंगामा,
व्यापारियों के खिलाफ किया रोष जाहिर


शिवराजसिंह राजपूत, इछावर


कृषि उपज मंडी में सोमवार   को गेहूं का भाव कम मिलने की बात और नीलामी के बाद मंडी से दो-तीन किलोमीटर दूर नसरुल्लागंज रोड पर बने तोल कांटे के पास अनाज की ट्राली ले जाने को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया।
किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल मौसम अतिवृष्टि ओलावृष्टि से प्रभावित होने से बची है और गेहूं का दाना और चमकदार बरकरार होने के बाद भी हमें अपेक्षा के अनुरूप भाव नहीं मिल रहे हैं।
किसानों का कहना है कि 5 साल में पहली बार अच्छी पैदावार हुई है लेकिन भाव सही नहीं मिल रहा है कृषि उपज मंडी में गेहूं का भाव पिछले साल की अपेक्षा कम है।
किसानों का कहना है और इसके बाद भी व्यापारियों द्वारा मंडी में नीलामी के बाद मंडी परिसर से दो-तीन किलोमीटर दूर तोल कांटे पर ले जाने को कह रहे हैं। इस बात को लेकर किसानों ने मंडी में हंगामा। 
वही मौके पर पहुंची  इछावर मंडी प्रशासक प्रगति वर्मा ने किसानों को समझाया और किसानों के हंगामा को शांत कराया।
बतादें कि इछावर कृषि उपज मंडी पर शुरु से ही व्यापारियों  की मोनोपाली के आरोप लगते रहे हैं। इछावर क्षेत्र का गेहूँ मुम्बई मे इछावर ब्रांड के नाम से बिकता है जिसको लेकर व्यापारी अच्छा-खासा दाम वसूलते हैं लेकिन किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम देने से कतराते हैं। अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात से वर्तमान मे एसडीएम प्रगति वर्मा "प्रशासक" का दायित्व संभाले हुए हैं। और किसानों की उनसे गुजारिश है कि गेहूँ का उन्हें उचित मूल्य दिलाया जाए।
Share To:

Post A Comment: