बेंगलुरु में कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह गिरफ्तार,

- जीतू पटवारी और लाखन सिंह सिंधिया समर्थकों को मनाने गए थे बेंगलुरु,
- जिस रिसॉर्ट में सिंधिया समर्थक थे, वहां पुलिस के साथ हुई उनकी झड़प, तीखी बहस हुई@

भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट 

 मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक संकट के बीच बेंगलुरू में सिंधिया समर्थक मंत्रियों-विधायकों से मिलने गए कमलनाथ सरकार के दो मंत्रियों जीतू पटवारी और लाखन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई.

खबर आ रही है कि बेंगलूर में मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह सिंधिया समर्थकों को मनाने गए थे, लेकिन जिस रिसॉर्ट में सिंधिया समर्थक थे वहां पुलिस के साथ उनकी झड़प, तीखी बहस हुई. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने दबाव में उसके दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट में से लगभग 9-10 विधायकों को BJP के चंगूल से बाहर निकालने मे कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह कामयाब हो गए थे. पर एन वक्त पर भाजपा के दबाव मे काम कर रही पुलिस ने तानाशाही करते हुए बंधक बना लिया.इन मंत्रियों के साथ विधायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी भी हैं. चौधरी हाट पिपल्या से कांग्रेस विधायक हैं. कल सिंधिया के समर्थन में उनका वीडियो जारी हुआ था.
Share To:

Post A Comment: