कोरोनावायरस से निपटने के लिए समाजसेवी उठा रहे हैं अलग-अलग कदम
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में किए गए लाँकडाउन से कई गरीब,मजबूर परिवारों के सामने भूखों मरने की स्थिति निर्मित हो गई है । ऐसे में इछावर नगर के कई समाजसेवी अगल अगल प्रकार से अपनी सेवा दे रहे हैं।
संजय पालीवाल,चंद्रपालसिंह दरबार,संदीप महेश्वरी,रितेश माहेश्वरीमोहन राठी,राजेश मकईया,कमलेश राठौर, सुमित राठी,रवि अग्रवाल , धर्मेंद्र खोकर,आदि द्वारा बनाई गई मानव सेवा समिति (Hoop club) द्वारा करीब आधा दर्जन से अधिक समाजसेवी ऐसे परिवारों के लिए लिए देवदूत बनकर इनको भोजन राशन सामग्री मुहैया करा रहे हैं। इछावर सहित आस-पास रहने वाला कोई परिवार भोजन की समस्या से न जूझें इसके लिए यह लोग अत्यधिक भोजन राशन सामग्री मुहैया कराने के लिए फोन काल प्राप्त करते ही संबंधित परिवार को महज आधा घंटे में ही भोजन राशन सामग्री उपलब्ध करवा देते हैं। समाजसेवी चंद्रपालसिंह दरबार ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों को भोजन राशन सामग्री सुविधा मुहैया कराने के लिए 23 मार्च से लगातार मानव सेवा समिति के सदस्य जनसेवा में लगे हैं,और उन्होंने बताया कि अन्य किसी सदस्य के पास जरूरतमंदों का फोन आना या कहीं से सूचना आने पर या जरूरतमंद का स्वयं आने पर भोजन राशन सामग्री उपलब्ध हैं। और हर संभव मदद करने का एवं सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने मास्क लगाकर रखना आदि बातें समझा कर घर मैं रहने हेतु आग्रह किया। साथ ही समिति द्वारा प्रतिदिन 20 से 30 परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
शिवराजसिंह राजपूत, इछावर एमपी मीडिया पाइंट
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में किए गए लाँकडाउन से कई गरीब,मजबूर परिवारों के सामने भूखों मरने की स्थिति निर्मित हो गई है । ऐसे में इछावर नगर के कई समाजसेवी अगल अगल प्रकार से अपनी सेवा दे रहे हैं।



Post A Comment: