देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आष्टा थाना प्रांगण में सभी धर्म गुरुओ की बैठक बुलाई गई,
बैठक में सभी समाज सम्प्रदाय के धर्म गुरुओं द्वारा भी अपील की गयी कि सभी शासन के नियमों-आदेशो का पालन करें व अपने घरों में रहे ,स्वस्थ रहें
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमणों के चलते आज प्रधानमंत्री द्वारा आज सुबह 9 बजे देश की जनता से की गई अपील के दौरान पांच अप्रैल दिन रविवार को रात नो बजे सभी अपने अपने घरों की सभी लाईट बन्द करके घर की बालकनी या दरवाजे पर खड़े होकर 9 मिनट तक मोमबत्ती दिया या टार्च व मोबाइल की फ्लैश लाईट जलाए और उसके तत्काल बाद कोई अपने घरों से बाहर न निकले इस अपील के साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा देश की सभी राज्य सरकारो से अपील करते हुए कहा कि अपने राज्यो में सभी धर्म गुरुओं की बैठके करवाए। थाना स्तर तक प्रधानमंत्री की अपील के पालनार्थ तत्काल मध्यप्रदेश राज्य के सीहोर जिले के आष्टाथाना परिसर में जिले के वरिष्ट अधिकारियों के दिशा निर्देशों पर एस डी एम द्वय श्रीमती अंजू अरुण विश्वकर्मा , ओर रवि वर्मा के साथ आष्टा विधायक रूगनाथ सिंह मालवीय, तहसीलदार मरावी की उपस्थिति में आष्टा टीआई अरुणा सिंह द्वारा आज थाने में नगर के धर्म गुरुओं की बैठक बुलाई । बैठक में शहर के अन्य प्रतिष्ठित नागरिकगण व पत्रकार भी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत मे एसडीएम द्वारा उपस्थित सभी समाज का नेतृत्व करने आये धर्माधिकरियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी के संक्रमण के बचाव के नियमो ओर प्रशासन के आदेशों का सभी शहरवासी पालन करें। इसके लिए आप सभी अपने अपने तरीको से अपील सामाजिक बन्धुओं को समझाएं ।पूरा सीहोर जिला इस महामारी के संक्रमण से मुक्त है । ओर आगे भी अपन सब लोगो को यही प्रयास करना है कि यह बिमारी अपने क्षेत्र में पनप नही पाये। बैठक में आये सभी धर्मगुरुओ ने भी प्रशासन को विश्वास दिलाया कि हम भी अपने शहर में अमन चैन चाहते है इस महामारी के संक्रमण की गम्भीरता से सभी नगरवासियो को अवगत कराएंगे व बचाव के तरीकों से अवगत कराएंगे । सभी ने बैठक के माध्यम से अपील जारी की।
सभी धर्म गुरुओं से आष्टा टीआई अरुणा सिंह ने अपील करते हुए कहा कि मंदिर और मस्जिदों में लॉक डाउन नियम का पालन करवाए क्योंकि इस महामारी से हम सबको पार पाना है इसका सही तरीका यही है कि सब धर्म गुरु अपने अपने धर्म के लोगो को समझाए और अपने घरों में ही रहने की उन्हें सख्त हिदायत दे और सभी लोग अपने घर से ही पूजा अर्चना इबादत करे।
बैठक मे उपस्थित रहे धर्मगुरु
1:-नगर पुरोहित मनीष पाठक,2:-फादर रोयन(ईसाई समुदाय)
3:-मुस्लिम समाज के प्रमुख चाँद मियां।
4:-परमजीत सिंह छाबड़ा(सिख)
5:-रूपेश राठौर अध्यक्ष हिन्दू समाज ।


Post A Comment: