डिंडौरी जिले के बजाग थाना अंतर्गत ग्राम भानपुर में मामूली विवाद को लेकर शराबी पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, 
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति हुआ फरार, पुलिस घटना की जाच में जुटी

डिंडोरी,  एमपी मीडिया पाइंट

डिंडौरी जिले में बजाग थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली बात को लेकर उतारा मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पति छोटेलाल और पत्नी अमला बाई अपने चार अन्य रिश्तेदारों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहा सुनी हो गई, दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ा की  शराब के नशे मे धुत्त छोटेलाल यादव उम्र 50 वर्ष ने अपनी पत्नी अमला बाई उम्र 48 को घर मे रखें,धार -धार हथियार फर्सा और कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया जिससे महिला अमला बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अपने पिता के व्दारा की गई इस निर्मम हत्या की जानकारी छोटेलाल के बेटा राजेश कुमार  ने डाँयल 100 को दी,वही आरोपी छोटेलाल यादव पिता ननकू यादव को ग्रामीणो के सहियोग से रर्सी मे बाँध कर रखा गया लेकिन जैसे ही डाँयल 100 के आने की आवाज आरोपी पति ने सुनी तो उसने रस्सी खोलकर मौके का फायदा उठा घटनास्थल से फरार हो गया,  
पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी तलाश आरंभ कर दी है।
Share To:

Post A Comment: