विहिप , बजरंग दल ने सफाई कर्मचारियों को बांटेसुरक्षा के लिए मास्क सेनिटाईजर और दस्ताने
सीहेार, एमपी मीडिया पाइंट
विश्व हिन्दु परिषद, बजरंगदल द्वारा "कोरोना" वायरस से नागरिकों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए स्वयं का जीवन दांव पर लगाने वाले नगर पालिका परिषद के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को शनिवार शाम सुरक्षा के लिए मास्क सेनिटाईजर और दस्तानों का वितरण किया गया।
मंडी में माता मंदिर चौराहे पर आयोजित सुरक्षा सामग्री वितरण के दौरान विहिप जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि, देश संकट से जूझ रहा है कोरोना का संक्रमण मानव जीवन के लिए खतरा बना हुआ है एेसे में हमारे सफाई कर्मचारियों का कार्य भी बढ़ जाता है सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना हमारा दायित्व बनता है।
विहिप जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका सीएमओ संदीप श्रीवास्तव और अखिल भारतीय मजदूर सफाई कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष विनेश चौहान सहित सफाई कर्मचारियों और उपस्थित मीडिया कर्मियों का ऋतुफल भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। सुरक्षा सामग्री वितरण के दौरान सभी सफाई कर्मचारी वर्दी में सोशल डिस्टेंड के साथ कतार में खड़े हुए थे।सभी ने कोरोना वायरस से लडऩे और नागरिकों की स्वच्छता के साथ सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल नगर के प्रखंड अध्यक्ष आलेख राज राठौर, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष महेश मेवाड़ा, नगर संयोजक आशीष कुशवाह, नगर गौरक्षा प्रमुख महेंद्र सोलंकी, नगर समरसता प्रमुख डॉ नितेश गौर,प्रभात मेवाड़ा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Post A Comment: