स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 घंटे का हेल्थ बुलेटिन-जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या शून्य

सीहोर 13 अप्रैल,2020एमपी मीडिया पाइंट 

देश मे लाकडाउन का अंतिम दिन है। 21 दिन के लाकडाउन के दौरान सीहोर जिले की उपलब्धि यह रही कि जिले मे एक भी व्यक्ति "कोरोना" संक्रमित नहीं पाया गया। जिले के प्रत्येक तहसील मुख्यालयों पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों मे पब्लिक ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जंग लड़ी। समाजसेवी भी पीछे नहीं हटे वहीं कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री सहायता कोष मे लाखों रुपये भी जमा किए। पुलिस,स्वास्थ्य और राजस्व विभाग ने वह रोल अदा किया जिसे भुलाना फिलहाल मुश्किल है। यही सब कारण है कि आज सीहोर जिला "कोरोना" रहित बना हुआ है।कल सुबह प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे और लाकडाउन को लेकर विभिन्न घोषणाएं भी, लाकडाउन-2 की शुरुआत होगी जिसमे भी सभी को अपनी-सकारात्मक भूमिका अदा करना होगी। जो भी होगा निर्णय कल स्पष्ट  हो जाएगा।

फिलहाल कोरोना का ताजा बुलेटिन यह है कि
नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण बीमारी के रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं एवं राज्य स्तर पर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन पूर्ण गंभीरता से किया जा रहा है। जिले में 13 अप्रैल की स्थिति में अन्य जिलों से आए हुए यात्रियों की संख्या 200 है जिनमें सभी का क्वारेंटाईन एवं स्कीनिंग की गई। पिछले 24 घंटों में कुल 1423 व्यक्ति होम क्वांरेंटाईन अवधि पूर्ण कर चुके हैं। 
      सीएमएचओ ने बताया कि जांच के लिए 11 सेंपल भेजे गए हैं। जबकि 11 सेंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। विदेश भ्रमण कर जिले में आए हुए यात्रियों की संख्या, विदेश से आए यात्री जो ग्रह जिला निवासरत जिला में वापस नहीं आए, हॉस्पिटल आईसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या, कोरोना वायरस सेंपल पॉजिटिव संख्या, कोरोना वायरस सेंपल रिजेक्ट संख्या, कोरोना संक्रमित ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या, कोराना के कारण मृत्यु एवं कुल कंटेटमेंट एरिया की संख्या एवं कोरोना वायरस सेंपल निगेटिव की संख्या शून्य है।
सीएमएचओ ने बताया कि विभाग द्वारा टेलीमेडिसिन मो.नंबर 07562-401259 जारी किया गया है जिसमें होम क्वारेंटाअर्न किए गए व्यक्ति व्हाटसएप, ऑडियो काल, वीडियो काल एवं zoom/skype के माध्यम से संपर्क कर चिकित्सीय सलाह ले सकते हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नं. 9893635076 पर संपर्क कर नोवल कोरोना वायरस के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Share To:

Post A Comment: