स्कूल में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
सीहोर 14 जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट
आईईएस पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन आईईएस कैम्पस में किया गया। इस खास मौके पर दोनों ही त्योहारो को बहुत ही जोश और उत्साह के साथ अपने रंगों के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान एक विशेष सभा आयोजित की गई जिसमें जूनियर और सीनियर विंग के छात्रों ने भाग लिया और लोहड़ी उत्सव पर आधारित भाषण देकर अपने अद्भुत वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया जिसमे छात्रो ने लोहड़ी एवं मकरसक्रांति का महत्व बताया तदुपरान्त छात्रो द्वारा पंजाबी नृत्य का भी आयोजन किया जिसने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। साथ ही किंडरगार्टन के शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी पजाबी परिधानों को पहन कर नृत्य किया।
कार्यक्रम के उपरांत स्कूल द्वारा छात्रो के लिए ओपन डांस का का आयोजन किया एवं सभी को मिठाई बांटी। गु्रप डारेक्टर श्रीमति मनीषा कवाथेकर ने बताया के त्योहार हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने के लिए प्रेरित करता है साथ ही कार्यक्रम का समापन इस उम्मीद से किया गया कि आने वाला वर्ष छात्रों के जीवन में खुशियाँ लाये।



Post A Comment: