जय किसान फसल ऋण माफी योजना तहत 5 करोड़ 68 लाख रुपये के किसानों के कर्ज़ हुए माफ,
इछावर तहसील की 10 सहकारी समिति से संबद्ध 142 गावों के 2004 कृषक हुए लाभान्वित,
प्रभारी मंत्री अकील ने प्रमाणपत्र प्रदान कर किसानों का किया स्वागत,
इछावर मे उद्योगिक जमीन उपलब्ध कराने की मांग पर लगाई स्वीकृति की मुहर,
हमारी सरकार घोषणा वीर नहीं,जो वादा किया वह निभाएंगे- प्रभारी मंत्री अकील
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
हमारी सरकार घोषणा वीर नहीं है हमने वचन पत्र मे जो कहा उन सभी बिंदुओं को पांच साल के अंदर अवश्य पूरा करेंगे, मुझे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीहोर जिले का प्रभार सौंपा है मै यहां के हर गरीब की आँखों के आंसू पोंछ सकूं इतनी ताकत देने की दुआ रोज मालिक से करता हूँ। उक्त बात सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने कही वह इछावर मे जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत आयोजित किसान सम्मेलन मे बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान मेने सदन मे प्रस्ताव रखा था कि गौ माता की मृत्यु के बाद उनके शरीर या तो जलाया जाए या दफनाया जाए जिससे उनकी चमड़े-हड्डी का व्यवसाय बंद हो सके लेकिन मेरे प्रस्ताव को भाजपा सरकार ने गिरा दिया। मेरा अब भी कहना है कि जिस गाय को हम माता कहते हैं उसकी रक्षा एंव पालन का नियम कठोरता के सांथ लागु किया जाए।
मंत्री अकील ने कहा कि 56 इंच का सीना रखने वाले शख्स का दिल चीटी का है इसी वजह से देश हित मे सही निर्णय केन्द्र सरकार अबतक नहीं ले पाई, भाजपा सरकार सिर्फ़ नारे लगाती रही कि "भाजपा का कहना साफ-किसानों का कर्जा माफ" लेकिन हमने किसानों का कर्जा माफ करने दो घंटे के अंदर कानून बना दिया।
पूर्व विधायक इछावर शैलेंद्र पटेल,पूर्व विधायक सीहोर रमेश सक्सेना,सहकारी नेता अभय मेहता,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर,कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय मेहता ने इछावर क्षेत्र की 06 समस्या से संबंधित मांग पत्र का वाचन किया जिसपर मंत्री अकील ने उद्योग के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने संबंधी मांग के सिलसिले मे एसडीएम इछावर को निर्देशित किया वहीं कालेज,अस्पताल के उन्नयन व जलाशयों की मांग को लेकर संबधित मंत्रियों को अवगत कराने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत मे किसान सम्मेलन मे मौजूद इछावर तहसील के 10 सहकारी समितिे से संबंधित 142 गावों के 2004 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित कर प्रभारी मंत्री अकील ने पुष्पहारों से उमका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस नेता रविप्रताप सिंह ठाकुर ने किया इस अवसर पर मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष रामनारायण परमार जनपद सदस्य बलवानसिंह ठाकुर,मनोहर वर्मा,पार्षद सुनील चांडक,पार्षद राधेश्याम सेमलिया, पार्षद सादिक मेव,कांग्रेस नेता सुनील राठी,घनश्याम मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं किसान उपस्थित थे।


Post A Comment: