आष्टा ,एमपी मीडिया पाइंट
सोमवार को पुलिस पूरी तरह से सकारात्मक भूमिका मे नज़र आई। पुलिसकर्मियों द्वारा न सिर्फ शहरी क्षेत्रों में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉक डाउन का प्रचार - प्रसार एवं वायरस के संक्रमण से रोकथाम हेतु अच्छी अपील एवं अनाउंसमेंट किया है। इसी दौरान जानकारियों का कवरेज कर रही मीडिया टीम के सदस्यों से चर्चा कर उन्हे इस महामारी से लडने में देश की एक अहम कडी बतायी तथा जन सामान्य तक सही जानकारियों पहुँचाने के लिए उन्हें बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया तथा स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए मॉस्क लगाकर , सेनेटाइजर वितरित किये। आष्टा नगर में भ्रमण के पश्चात् श्री चौहान पुलिस अधीक्षक सीहोर ने सिविल अस्पताल पंहुचकर,वहाँ चिकित्सक, नर्स,मेडिकल स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों से सीधी वार्ता कर इस संकट की घड़ी में कोरोना संक्रमण की रोकथाम से लडाई में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं । उनके द्वारा भी दिन - रात की जा रही इस सेवा के लिए ताली बजाकर उनका अभिवादन एवं उत्साहवर्धन किया तथा पुलिस द्वारा उन्हे समुचित सुरक्षा दिये जाने के संबंध में भी आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी आष्टा श्री संजीव पाठक,रक्षित निरीक्षक कविता डामोर ,डीएसपी सोनू परमार , डीएसपी अर्चना अहीर,थाना प्रभारी सिद्धिकगंज माधूसिंह कनेश ,थाना प्रभारी जावर निरीक्षक योगेन्द्र यादव ,थाना प्रभारी आष्टा सुश्री अरूणा सिंह,थाना प्रभारी पार्वती प्रवीण जाधव , प्रभारी यातायात सीहोर सूबेदार देवनारायण पाण्डेय सहित अन्य बल भी उपस्थित रहै।

Post A Comment: