बुधनी,एमपी मीडिया पाइंट 

नगरपरिषद सीएमओ के वाहन मे पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है साथ ही सुराग देने वाले को 10000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई हैl उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते बुधनी नगर परिषद सीएमओ ज्योति सुनहरे की कार में अज्ञात आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी जिससे कार सहित घर का कुछ सामान भी जल गया था वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से  आरोपियों के फुटेज भी मिले थे लेकिन सीसीटीवी कैमरे का समय गलत निर्धारित किया गया था ,इसलिए जांच के दौरान पुलिस को सड़क पर लगे अन्य कैमरे की फुटेज तलाशने में समय लग गया हालांकि बाद में कैमरे के समय की स्थिति की जानकारी लग गई और सड़क पर लगे कैमरे से आरोपियों के घटना  करने आते समय की फुटेज जी मिल गए जो आपस में मेल खा रहे हैं इसी बीच नगर परिषद सीएमओ ने मीडिया के समक्ष अपने साथ घटित हुई घटना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप भी लगाए हैं परंतु अब तक उन्होंने जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के सामने किसी भी व्यक्ति पर शंका जाहिर नहीं की है साथ ही उन्होंने किसी से भी द्वेष नहीं होने की बात भी कही थी इस परिस्थिति के चलते पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है एसडीओपी एसएस पटेल ने बताया कि आरोपियों का सुराग देने वालों को 10000 का इनाम दिया जाएगा और नाम भी गुप्त रखा जाएगाl फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की उम्मीद जताई हैl
Share To:

Post A Comment: