सागर, एमपी मीडिया पाइंट 

शनिवार सुबह मध्यप्रदेश के सागर जिले में मजदूरों से भरा एक ट्रक पलट पलट गया।
 दुर्घटना में 5 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालात गंभीर बताई जा रही है।
मरने वालों में 3 महिला और 2 पुरुष हैं। घायलों को बंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सागर-छतरपुर रोड के दलपतपुर के पास हुआ। मौके पर बकस्वाहा और छान बीला थाना प्रभारी पहुंचे और घायलों के उपचार का इंतजाम किया।
Share To:

Post A Comment: