भाजपा के पूर्व पार्षद ने विधायक की मौजूदगी में गरीबों को बांटा राशन,

पत्रकारों को भी किया सम्मानित


आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट

एक और जहां  महामारी का दौर चल रहा है  ऐसे दौर में अनेकों परिवार अपने काम धंधे से दूर हो चुके हैं कुछ संस्थाएं जहां गरीब और मजबूर परिवारों को भोजन की व्यवस्था करवा रही है इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी से आष्टा से पूर्व पार्षद कालू भट्ट ने आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय एवं पूर्व भाजपा नेता ललित नागौरी नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा की मौजूदगी में आष्टा गोकुलधाम परिसर में एक कार्यक्रम के माध्यम से 70 परिवारों में राशन सामग्री वितरित कि ।विधायक महोदय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुवे कहा ,भारतीय जनता पार्टी ,सदैव आपकी सेवा में।तत्पर रही है और आगे भी रहेंगी ,यह लड़ाई हमे और आप सभी को मिलकर लड़नी है ,केवल आप प्रशासन द्वारा बताए निर्देशो का पालन करे, मास्क लगाए ,आपस मे दूरी बनाकर रखे ,आवश्यक न हो तब तक घर से बाहर न निकले 
वहीं उपस्थित विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय द्वारा कोरोना संक्रमण के बीच हर जानकारी और खबरों को जनता के बीच रखने पर आष्टा नगर के सभी पत्रकार बंधुओं को  प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर विधायक रघुनाथ सिह मालवीय , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ललित नागौरी आष्टा नगर मंडल अध्यक्ष ललित अतुल शर्मा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रताप जाट पूर्व पार्षद धनरूपमल जैन,युवा नेता प्रशांत श्रीवास्तव,सतीश पाटीदार सरपंच,मनोहर सिंह सरपंच अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: