टिड्डी दल देपालपुर क्षेत्र में पहुँच गया है। टिड्डी दल रतलाम, मंदसौर, बड़नगर, से होता हुआ देपालपुर तहसील के गांवों में प्रवेश कर गया है। सांतेर, भिडोता, काछी बड़ोदा आदि गांवों में फसलों को नुकसान पहुँचाते हुए आगे बढ़ रहा है। किसान उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं। टिड्डी दल हवा की दिशा में तकीपुरा गांव होते हुए बेटमा की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है।
क्षेत्र के किसान सतर्क हो गए है। फटाखे,थाली, ताली आदि से शोर करके टिड्डी दल को भगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीँ दूसरी ओर इंदौर का जिला प्रशासन अब तक बेखबर है।


Post A Comment: