शहर की फिजा बिगाड़ने का प्रयास, 
आधी रात को थाने पहुंचा हिन्दू समाज,
विध्न संतोषी तत्वों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट..

 
लोकडाउन में गौशाला अध्यक्ष की गुंडागर्दी,चोरी छिपे मुक्तिधाम समिति की दुकान को जेसीबी से तोड़ा और भाग खड़े हुए।

पुलिस ने 2 लोगों पर किया मामला दर्ज,जेसीबी मशीन सहित चालक फरार,
आक्रोश में हिन्दू समाज,


आष्टा,दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट 

वर्तमान मे लाकडाउन की स्थिति है ऐसे मे लोग कोरोनो जैसी वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे वही बीती रात को कुछ लोगो ने शहर की फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया । देश सहित शहर में लोकडाउन और धारा 144 लगी हुई है लेकिन कुछ लोग पुलिस और कानून को ठेंगा दिखाते हुए इस समय गंभीर अपराध करने से बाज नहीं आ रहे।
              सीसी टीवी कैमरा के फुटेज 
शहर में बीती रात हुई घटना से समझा जा सकता है कि पुलिस का अासामाजिक तत्वों पर कोई लगाम नहीं है इसी वजह के चलते उनमे कोई खोफ नहीं है।
 दरअसल पुराने इंदौर-भोपाल मार्ग पर नए बस स्टैंड से लेकर दरगाह तक मुक्तिधाम समिति की दुकानें बनी हुई हैं और उसी मुक्तिधाम समिति की जमीन पर गोशाला भी संचालित हो रही है । 
लेकिन जिस थाली में खाना उसी में छेद करने वाली कहावत यहां चरितार्थ हुई, 
बीती रात गौशाला समिति अध्यक्ष पुनीत संचेती ने चोरों की भांति रात के अंधेरे में शहर की फिजा को बिगाड़ते हुए मुक्तिधाम समिति की नवनिर्मित दुकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
वहीं  यह पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।
वहीं जब तक यह जानकारी मुक्तिधाम समिति और पुलिस तक पहुँचती तब तक गोशाला अध्यक्ष पुनीत संचेती और जेसीबी चालक जेसीबी लेकर फरार हो चुके थे  ।
कुछ समय बाद जब दुकान को जेसीबी से ध्वस्त करने की जानकारी मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष अनोखीलाल खंडेलवाल तक पहुंची तो तत्काल समिति के सदस्यों के साथ घटनास्थल पहुंच कर पुलिस को सूचना दी ।
मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष अनोखीलाल खंडेलवाल और हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रूपेश राठौर हिन्दू समाज के लोगो के साथ आधी रात को थाने पहुंचे ।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष अनोखीलाल खंडेलवाल की शिकायत पर गौशाला अध्यक्ष पुनीत संचेती पिता दिलीप कुमार संचेती निवासी शांति नगर, नितिन सुराणा पर 427,294,506,34 के तहत मामला दर्ज किया।
वही जेसीबी मशीन से दुकान तोड़ने के बाद गोशाला अध्यक्ष पुनीत संचेती और जेसीबी मशीन सहित चालक मौके से भाग गए।
इस पूरी घटना से आष्टा के हिंदू धर्मावलंबियों मे जबरदस्त रोष व्याप्त है।
 अनोखीलाल खण्डेलवाल, "अध्यक्ष" श्मशान समिति आष्टा


रूपेश राठौर "अध्यक्ष"हिन्दू उत्सव समिति आष्टा
Share To:

Post A Comment: