आष्टा,दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट 
    
देवास-भोपाल फोरलेन प्रबंधन बना गरीबों का सहारा,
देवास-भोपाल फोर लेन प्रबंधन के परियोजना संचालक आशीष थीटे व महाप्रबंधक किरण बाबू के निर्देशन में सीएसआर मैनेजर  उमाशंकर पाण्डेय व मैजिक बस पीएम मनीष पटेल द्वारा नायब तहसीलदार सुरुचि गोयल के मार्गदर्शन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से  कोरोना वायरस महामारी में लॉकडॉउन से प्रभावित गरीब परिवारों को जो फोरलेन से लगे हुए पंचायत के हैं तीन सप्ताह का राशन वितरित किया गया जिसमे प्रति परिवार 10 किलोग्राम बासमती चावल, 3 किलोग्राम दाल, 3 किलोग्राम  सोया तेल, 3 किलोग्राम  आलू, 100 ग्राम हल्दी, 1 किलोग्राम नामक, 3 डेटॉल साबुन , दो बड़ा रिन साबुन आदि शामिल था। सीएस आर मैंनेजर उमाशंकर पाण्डेय ने  कोरोना वायरस से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानी से आम जनता को अवगत कराया साथ ही उपस्थितों का टेमप्रेचर लेते हुए मास्क, ग्लब्ज़, सेनेटाइजर वितरित किए व बताया की हमारे प्रबंधन द्वारा 9 पंचायतों के 800 परिवारों को मदद के साथ हमने कार्य शुरू किया हैं आगे और भी जो सम्भव होगा प्रबन्धन करेगा। इस मौके पर सरपंच नाराना मानसिंह , मैजिक बस पीसी मधुसुदन बडोलिया,  सहित सभी सीसी., पुलिसकर्मी  व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: