एमपी मीडिया पाइंट
छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी का निधन हो गया है. उनके बेटे अमित जोगी ने इसकी जानकारी दी है. अजीत जोगी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कोमा में थे. शनिवार (9 मई) को उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद इलाज के लिए रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जोगी इंदौर के सन्क 1984 कलेक्टर भी रह चुके और अच्छी घुड़सवारी के लिए भी जाने जाते थे। पिछले कुछ वर्षों से पैर मे लकवे की बीमारी से भी ग्रस्त चल रहे थे। शोक स्वरुप छत्तीसगढ़ मे तीन दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी तरह के सरकारी आयोजन स्थगित रहेंगे।


Post A Comment: