बिजली समस्या से जूझ रहे 25 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
आज दिन मंगलवार को समाज सेवी एम.एस.मेवाडा के नेतृत्व में दर्जनों किसानों व ग्रामीणों ने विद्युत समस्या को लेकर अपर कलेक्टर श्री व्ही.के.चतुर्वेदी को सौशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर ज्ञापन सौपा। जिसमें कहा गया कि इस समय दिन में जमकर उमश और रात में घना अन्धेरा छाया रहता है, ऐसे में बिजली सप्लाई में जगह-जगह फाल्ट होने से 25 गांव के लोग 2 माह से 24 घण्टे में बार-बार कटोती होने से अन्धेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं। हालात यह है कि जुलाई माह आ चुका है, लेकिन अभी तक विद्युत व टेढ़े मेढ़े खम्बे पर तार का सुधार कार्य नही हुआ है, जिससे बार-बार फाल्ट होता है, इससे कभी आधा घण्टा तो कभी 3 से 6 घण्टा विद्युत सप्लाई बंद रहती है। जबकि रात के समय फाल्ट होने पर तो पुरी रात ही बिजली नही मिलती है।
इन गाँवों में बनी हुई है बिजली समस्या
विद्युत सब स्टेशन बरखेड़ी, विद्युत वितरण केन्द्र बिलकिसगंज के अन्तर्गत आने वाले ग्राम जिनमें बिजली की समस्या बनी हुई है, उनमें ग्राम चन्देरी, पिपलियामीरा, भगवानपुरा, तकीपुर, शेरपुर, आलमपुरा, बिजलोन, बरखेड़ी, बडऩगर, बमूलिया, शिकारपुर, भेसाखेड़ी, टिटोरा, धामनखेड़ा, धबोटी, जूना पानी, उजडख़ेड़ा, काला पहाड़, काहिरी सहित 25 गाँव ऐसे हैं, तहां कभी भी फाल्ट का कारण बताकर बिजली कटोती होती रहती है, इसके कारण लोगों अंधकार का सामना करना पड़ता है।
बिजली समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा के नेतृत्व में आज दिन मंगलवार को अपर कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि तत्काल बिजली की समस्या का हल किया जाये, साथ ही बरखेड़ी सब स्टेशन पर रात में एक कर्मचारी ही पुरा सब स्टेशन सम्भाल रहा है, वहाँ पर कर्मचारी बढ़ाये जाये, जिससे यदि रात्री में लाईट फाल्ट होती है तो एक सब स्टेशन को संभा ले व अन्य कर्मचारी लाईट का फाल्ट दुरुस्त कर दे। बिजली समस्या को लेकर कई बार समाज सेवी मेवाड़ा के साथ ऊर्जा मंत्री से लेकर प्रमुख सचिव ऊर्जा मंत्रालय बल्लवभवन एवं विद्युत मण्डल के अधीक्षण यंत्री को भी अवगत करा चुके हैं। परन्तु समस्या का निदान नही हो पाया। जिस पर मजबूरन ग्रामीणों ने मेवाड़ा के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Post A Comment: