कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

तहसील चौराहे पर लगाए पीएम मोदी और सीएम शिवराज के खिलाफ नारे
लोकतंत्र में तानाशाही का लगाया आरोप
सीहोर। मंगलवार को कांग्रेसियों ने काला दिवस के रूप में मनाया और शहर के तहसील चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर नौ सूत्रीय ज्ञापन तहसील कार्यालय पहुंचकर सौंपा है, जिसमें चुनी हुई सरकार को गिराने के आज 100 दिन पूरे हो गए। सरकार गिराने के पीछे भाजपा की साजिश थी। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांवेर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में ये बात स्वीकार कर चुके हैं। भाजपा इसे अपनी उपलब्धि गिनाने में लगी है। हमने इसे लोकतंत्र की हत्या का काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। सभी जिला इकाइयों में विरोध प्रदर्शन किया गया। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने बताया कि देश की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार ने तानाशाही पूर्वक जनता को महंगाई की आग में झोक दिया है। देश में कोरोना संक्रमण के दौरान में हर रोज महंगाई बढ़ती जा रही है और मोदी सरकार सच बोलने और विरोध करने वालों को देश विरोधी बता रहे है। कांग्रेस का कहना है कि मौजूदा सरकार की विफलताओं को भी जनता तक ले जाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाए कि पूर्व सरकार के किसान कर्ज माफी से लेकर दूसरे फैसलों में मौजूदा सरकार अड़ंगा लगा रही है। प्रदेश और देश की सरकार जनविरोधी है। 
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता ओमदीप, राकेश राय, ओम वर्मा, दर्शन सिंह वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, मोहम्मद शमीम, कुतुबुद्दीन शेख, प्रीतम चौरसिया, हफीज चौधरी, हरीश आर्य, बृज खत्री, अजहर सईद, मुन्ने मियां, अनीस कुरैशी, मांगीलाल टिमराई, धर्मेन्द्र रैकवार, लोकेन्द्र वर्मा, अजय रैकवार, हरीश दिसोरिया, नावेद खान, महमूद अली, फरीद खां, अजीज खां, अशरफ अली, तौशीफ, जहीर, लतीफ खां, शुभम यादव, छोटू यादव, रवि धूत, दशरथ सिंह परमार बिलकिसगंज, संतोष माहेश्वरी बोरखेड़ा, कमल सिंह मेवाड़ा, देवनारायण वर्मा जावर, कमल पहलवान जावर, कैलाश मालवीय बुधनी आदि शामिल थे। 
पूर्व सीएम कमलनाथ के पुतले दहन का विरोध
इस मौके पर कांग्रेसजनों ने बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्व का निर्बाह किया है उन्होंने हमेशा विकास पर जोर दिया है प्रदेश में किसानो, गरीबो दलितों और ओबीसी के लिए साहसिक कार्य किये है जिससे प्रदेश की जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ बढ़ा है इससे भाजपा को अपनी जमीन खिसकती नजऱ आ रही है, भाजपा के झूठे कारनामो को जनता समझने लगी है यही कारण है की भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए कमलनाथ की लोकप्रियता से भयभीत हो कर कमलनाथ का पुतला जला कर महगाई, बेरोजगारी, आर्थिक दीवालियापन, अराजकता, भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओ से बचने का प्रयास कर रही है।
Share To:

Post A Comment: