शिक्षा विभाग का सीधा प्रसारण
भोपाल, एमपी मीडिया पॉइंट
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षा के नवाचार को लेकर शिक्षक वर्ग से सीधा संवाद आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने फेसबुक पेज के माध्यम से सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है।
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी परिपत्र में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों सहित अन्य सक्षम अधिकारियों को एक परिपत्र जारी किया गया है। उस परिपत्र में सभी शिक्षकों सहित अन्य सहयोगियों को सीधे प्रसारण में शामिल किये जाने के निर्देश दिया गए हैं। यह भी बताया गया है कि 27 जून को फेस बुक पर सीधे प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा अपने अनुभव को सभी से साझा किया जायेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय गतिविधियों और विभाग की प्राथमिकताओं से परिचय कराना रखा गया है। फेस बुक लाइव में भाग लेने के लिए लिंक भी परिपत्र में उल्लेखित की गयी है। 27 जून को प्रातः 11 बजे प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षक वर्ग सहित अन्य सभी सहयोगियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गए हैं।

Post A Comment: