बुधनी/शाहगंज
एमपी मीडिया पाइंट
मौसम विभाग द्वारा पूर्व से ही बारिश होने की आशंका व्यक्त किए जाने के बावजूद हजारों क्विंटल चना और गेहूं लापरवाही की भेंट चढ़ गयाl
उल्लेखनीय है कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शाहगंज मंडी में किसानों से खरीदा गया चना और गेहूं मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भी खुले आसमान के नीचे ही पड़ा रहा निर्धारित समय पर बारिश हुई और सरकारी माल सरकारी नुमाइंदों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया, बताया जाता है कि खरीदा गया चना खरीदी स्थल पर ही अंकुरित हो गयाl उल्लेखनीय है कि शाहगंज नगर विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव का ग्रह नगर भी है बावजूद इसके सरकारी महकमे द्वारा इस तरह की लापरवाही किया जाना बेहद संदेहास्पद हैl आमजन इस मामले को अंग्रेजी शराब के उत्पादन से जोड़कर देख रहा हैl
एमपी मीडिया पाइंट
मौसम विभाग द्वारा पूर्व से ही बारिश होने की आशंका व्यक्त किए जाने के बावजूद हजारों क्विंटल चना और गेहूं लापरवाही की भेंट चढ़ गयाl


Post A Comment: