शिलांग 


मेघालय और अंडमान निकोबार के बाद अब जम्मू कश्मीर में भूंकप के झटके लगे हैं। इसको लेकर लोगों में दहशत फैली हुई है। राज्य के कटरा में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 4.0 बताई गई है। 

आज सुबह अचानक आए भूकंप के बाद लोग डर गए और अपने घरों के बाहर निकल आए। भूकंप आने के समय कुछ लोग सो रहे थे और शोर सुनकर वे लोग भी घरों के बाहर भागे। इससे मेघालय में भूकंप आया हालांकि उसमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके आज सुबह 8 बजकर 56 मिनट के करीब महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र कटरा से लगभग 84 किलोमीटर पूर्व में था।नैशनल सेंटर फॉर सिस्मलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था
Share To:

Post A Comment: