इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा नेता क्षेत्र के विधायक पूर्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने क्षेत्र के गांवों में जाकर ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओ से अवगत कराया एवं समस्याये सुनी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर हमें पूरे प्रदेश में सरकार के उत्कृष्ट , जन कल्याण के कार्यो की चर्चा लेकर क्षेत्र के विधायक वर्मा जी ने लोगो के बीच जाकर कार्यक्रम किये आज दोपहर 1 बजे ब्रिजिशनगर , 2:30 बजे लसुड़लिया कांगर एवं
3:30 बजे दिवाड़िया में जाकर ग्रामीणों से चर्चा की जिसमे मुख्य रूप से संभल योजना, गेंहु खरीदी , बिजली बिल आधे किये गए, प्रधानमंत्री आवास योजना की क़िस्त जारी की , ऐसी कई कल्याण कारी गरीब हितैसी योजनाओ को कोरोना काल मे भी प्रभावी रूप से लागू कर विकाश की गंगा बहाई
सभी कार्यक्रम में सोशल डिस्टेन्स के साथ ,मास्क लगाकर सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलास सुराना, भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर, जनपद उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जनपद भगवान सिंह, दयाराम सरपंच, भाजपा मंडल महामंत्री राजपाल परमार, सुरेश सेंधव , किसान मोर्चा महामंत्री प्रवेश वर्मा, शंकर लाल जैसवाल , राकेश वर्मा , सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा, सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित हुए



Post A Comment: