नई दिल्ली, एमपी मीडिया पाइंट 

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह मेदांता अस्पताल में निधन हो गया, वह 85 वर्ष के थे, लखनऊ के रहने वाले लालजी टंडन बीजेपी का बड़ा चेहरा थे, लंबे समय तक वो लखनऊ से सांसद रहे। टंडन का परिवार खासा बड़ा है वो अपने पीछे तीन बेटे, पत्नी और नाती पोतों को छोड़कर गए हैं, उनके बड़े बेटे आशुतोष टंडन 'गोपाल जी' हैं जो उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं और खासे सक्रिय रहते हैं, वहीं लालजी टंडन के और दोनों बेटे राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।
लालजी टंडन की लाइफ की बात करें तो टंडन का जन्म लखनऊ में हुआ था। उन्होंने कालीचरण डिग्री कॉलेज से स्नातक किया। लालज टंडन अच्छे व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे।
Share To:

Post A Comment: