प्रमुख सचिव ने सीहोर जिले के कंटेंटमेंट क्षेत्रों का किया निरीक्षण  

सीहोर 18 जुलाई,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

पीडब्ल्यूडी  प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन नीरज मंडलोई को कोरोना महामारी के दौरान जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री मंडलोई  ने बुदनी एवं नसरुल्लागंज के कंटेन्मेंट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर अजय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुधीर कुमार डेहरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रमुख सचिव  श्री मंडलोई ने नसरुल्लागंज के बीएमओ से पीड़ित परिवार के हालचाल पूछे  एवं कोरोना कम्युनिकेशन प्लान, किल कोरोना अभियान को लेकर अधिकारियों को  दिशा निर्देश दिए। 
प्रमुख सचिव श्री मंडलोई नसरुल्लागंज में सर्वप्रथम एक कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज वाले क्षेत्र में पहुंचे तत्पश्चात गांधी चौक, छोटा बाजार स्थित राम मंदिर के पीछे की गली,  सीहोर नाका एवं भाईलाल कॉलोनी में बनाए गए कंटेनमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं यहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर कोरोना वायरस के बचाव के लिए अच्छे उपाय किए गए हैं इसके बावजूद जो भी कमी है उसे शीघ्र दूर किया जाएगा एवं कोरोनावायरस की चैन को आप और हम सब मिलकर शीघ्र तोड़ने का काम करेंगे इसमें समस्त क्षेत्रवासियों को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति घर से न निकले दुकानदारों को भी चाहिए कि वह स्वयं एवं दुकान के कर्मचारियों को मास्क लगाने के लिए कहें बिना मास्क के आए हुए ग्राहक को सामान न दें, जरूरी होने पर ही घर से निकले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सैनिटाइजर का उपयोग करें एवं कोई व्यक्ति इन नियमों को तोड़ता है तो कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दें जिससे कि क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस से राहत मिल सके। इसी प्रकार श्री मंडलोई ने जिले के विभिन्न कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। 
बतादें कि सीहोर जिले मे कोरोना संक्रमितों ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर आम नागरिकों के साथ प्रशासन भी अब चिंतित नजर आने लगा है।
Share To:

Post A Comment: