भाजपा को झटका,
पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल कांग्रेस मे शामिल,
उधर सितंबर मे होने जा रहे उप चुनाव भी टले...
भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट
हालांकि सितंबर माह मे होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव टल गए हैं। चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण और मौजूदा बाड़ के हालातों का तर्क दिया है लेकिन फिर भी दलबदल का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
दलबदल का सबसे ज्यादा गदर मध्यप्रदेश मे चल रहा है इसी कड़ी मे गुरुवार को भाजपा नेता केएल अग्रवाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
गौरतलब है कि भाजपा के कई कद्दावर नेता वर्तमान कांग्रेस के संपर्क मे चल रहे हैं। हालांकि उप चुनाव आगे बढ़ने से राजनीतिक सरगर्मी थोड़ी शिथिल पड़ जाएंगी।
पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल कांग्रेस मे शामिल,
उधर सितंबर मे होने जा रहे उप चुनाव भी टले...
भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट
हालांकि सितंबर माह मे होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव टल गए हैं। चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण और मौजूदा बाड़ के हालातों का तर्क दिया है लेकिन फिर भी दलबदल का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
दलबदल का सबसे ज्यादा गदर मध्यप्रदेश मे चल रहा है इसी कड़ी मे गुरुवार को भाजपा नेता केएल अग्रवाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
चर्चा है केएल अग्रवाल को महेंद्र सिंह सिसोदिया के ख़िलाफ़ बमोरी से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है । मध्यप्रदेश में अगले कुछ माह में विधानसभा की 26 सीटों पर उपचुनाव होना तय है। पहले उप चुनाव सितंबर मे होने वाले थे जो अब टल गए हैं
केएल अग्रवाल पहले ही कह चुके थे कि यदि उपचुनाव में कांग्रेस टिकट देती है, तो वह बमोरी से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले बड़े उलटफेर के साथ जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस के मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था तो बमोरी की सीट खाली हो गई थी जिस पर अब उपचुनाव होना है। अब केएल अग्रवाल के कांग्रेस में जाने से लगभग तय है कि उन्हें महेंद्र सिंह सिसोदिया के ख़िलाफ बमोरी से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।गौरतलब है कि भाजपा के कई कद्दावर नेता वर्तमान कांग्रेस के संपर्क मे चल रहे हैं। हालांकि उप चुनाव आगे बढ़ने से राजनीतिक सरगर्मी थोड़ी शिथिल पड़ जाएंगी।

Post A Comment: