शराब पीने के लिए रूपये मांगने वाले आरोपी का जमानत आवेदन निरस्‍त
शाजापुर, एमपी मीडिया पाइंट 

शाजापुर जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने बताया कि, न्‍यायालय जेएमएफसी  शाजापुर सुश्री हर्षिता सिंगार के द्वारा आरोपी मदन पिता दरियावसिंह गुर्जर निवासी ग्राम बड़ोनी थाना मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर का जमानत आवेदन एडीपीओ  सुरेश कुमार नरगावे  द्वारा  वी.सी. के माध्‍यम से  किए  गये तर्को से सहमत होते हुए निरस्‍त किया गया । 

एडीपीओ सुरेश कुमार नरगावे द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार, दिनांक 15.जून 2020 को शाम चार बजे आरोपी इंदरसिह के खेत के पास ग्राम खरहड़खेड़ी  में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का कार्य चल रहा था।  सिविल इंजीनियर फरियादी राजेश पिता सुंदरदास जाटव निवासी हरयापुरा शाजापुर आरोपी के खेत के पास लेआउट का काम कर रहा था। तभी आरोपी इंदरसिंह गुर्जर बरहड्खेड़ी, मदन गुर्जर बड़ोनी, मोड़सिंह गुर्जर खरहड़खेड़ी व कालु गुर्जर खरहड़खेड़ी आये और फरियादी से गाली गुप्‍तार कर बोले कि तू खेत के पास से रोड़ क्‍यो निकाल रहा है ,तू हमें शराब पीने के लिए पैसे दे । फरियादी ने मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। फरियादी का बीच बचाव उसके लड़के निकलेश ने किया तो आरोपीगण ने उसके साथ भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी  । 
फरियादी की रिपोर्ट से आरोपियों के विरूद्व थाना मोहन बड़ोदिया पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।  अनुसंधान के दौरान आरोपी मदनगुर्जर को गिरफतार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया था ।  


चंदन का पेड चोरी के आरोपी का जमानत आवेदन निरस्‍त

इसी प्रकार न्यायालय  जेएमएफसी  शुजालपुर धीरज कुमार द्वारा आरोपी फकरूउददीन पिता बाबुखॉ उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बडबेली थाना कालापीपल का जमानत आवेदन पत्र अभियोजन की ओर से विडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित  कमल गोयल एडीपीओ शुजालपुर के तर्को से सहमत होते हुए निरस्त किया गया।

सहा. जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार दिनांक 19 जुलाई 2020 की शाम करीब चार बजे फरियादी जीवनसिंह मीणा अपने खेत पर गया तो देखा की कुए के पास खेत की मेड पर लगा एक चंदन का पेड़ कोई अज्ञात बदमाश काटकर चुराकर ले गया । उसके उपर की डाली के पत्‍ते कटे पडे थे । फरियादी ने घटना की रिपोर्ट  थाना कालापीपल पर की। अनुसंधान के दौरान आरोपी को आज 20 जुलाई 2020 को गिरफ्तार कर सक्षम न्‍यायालय में पेश किया गया । आरोपी द्वारा प्रस्‍तुत जमानत आवेदन पत्र निरस्‍त कर उसका जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।

मोटरसायकिल चोरी के आरोपीगण को भेजा जेल


संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार थाना शुजालपुर मंडी के चोरी के अलग अलग अपराधो में गिरफतार आरोपीगण से तीन मोटरसायकिल पुलिस रिमाण्‍ड के दोरान जप्‍त की गई । न्यायालय जेएमएफसी महोदय शुजालपुर द्वारा उक्त आरोपीगण सीताराम पिता सुरेश कंजर व बुधराम पिता कुमेरसिंह कंजर  निवासीगण माधोपुर का आज दिनांक 20 जुलाई 2020 को जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।


2 आरोपियों का जमानत आवेदन निरस्‍त


शाजापुर जिला मीडिया प्रभारी  सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय  जेएमएफसी  महोदय शुजालपुर  धीरज कुमार द्वारा आरोपीगण  सोनु उर्फ सोहन पिता जगदीश  व छोटु ऊर्फ विक्रम पिता जगदीश निवासीगण वार्ड नंबर 10 वाल्‍मीकि नगर शुजालपुर सिटी का जमानत आवेदन पत्र अभियोजन की ओर से विडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित  कमल गोयल एडीपीओ शुजालपुर के तर्को से सहमत होते हुए निरस्त किया गया।

सहा. जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार, दिनांक- 14/06/2020 को रात्री 08 बजे फरियादी अक्षय, वाल्मिकीपुरा शुजालपुर गया था, वहा उसे आरोपी सुदेश मिला उसने उधार दिये रूपये फरियादी से मांगे। तो फरियादी ने कहा रूपये अभी नहीं है। तो सुदेश ने उसे अश्‍लील गालिंया दी ओर बोला की रूपये वापस नहीं करने की बनती है, तो रूपये उधार क्‍यों लिये थे। फरियादी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया। इतने में आरोपी के पिता महेश, भाई- सोनू और छोटू आ गये। महेश व सोनू के हाथ में तलवार थी, आरोपी सुदेश ने छोटू से तलवार ली और छोटू और सोनू ने फरियादी को पकड़ लिया और सुदेश व महेश ने तलवार मारी जिससे फरियादी के सिर में चोंट आई और खून निकलने लगा। फरियादी के चिल्‍लाने पर कालू चन्‍देल ने उसका बीच-बचाव किया। पुलिस द्वारा फरियादी के बताये अनुसार सिविल अस्‍पताल शुजालपुर मण्‍डी में देहाती नालशी लेखबद्ध की। थाना शुजालपुर मण्‍डी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। अनुसंधान के दौरान  दिनांक 20/07/2020 को आरोपीगण को गिरफ्तार कर सक्षम न्‍यायालय में पेश किया गया।
Share To:

Post A Comment: