नर्मदा जनजागृति यात्रा के दौरान गिरफ्तार हुए कांग्रेसियों द्वारा किया जाएगा अब अनशन,

मां नर्मदा से रेत का अवैध उत्खनन बंद करो-बृजेश पटेल


इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

विगत दिनों जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नीलकंठ घाट नसरुल्लागंज से सीहोर के लिए अवैध उत्खनन के विरोध में जन जागृति पद यात्रा शुरू की गई थी। जनजागृति पद यात्रा ने मात्र 14 किलोमीटर का सफर  करा था कि प्रशासन ने धारा 144 लगाकर यात्रा को रोक दिया और मुझे कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता बृजेश पटेल ने बताया कि पूरे प्रदेश में रेत उत्खनन पर एनजीटी की रोक लगी है और इस विषय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह ने एनजीटी के आला अफसर को विगत तीन जुलाई को पत्र भी लिखा था। इसके वाबजूद भी मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह के गृह जिले सीहोर से सैकड़ों की संख्या में 24 घंटे इछावर सीहोर, रामनगर मार्ग से रेत से भरे ट्रक बेखौफ निकल रहे है। इस अवैध उत्खनन को प्रशासन ने रोका नहीं तो जिला कांग्रेस के नेतृत्व में बृजेश पटेल अध्यक्ष युवक कांग्रेस लोकसभा कमेटी विदिशा के द्वारा एवं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ साथियों के साथ इछावर में आगामी दिनों में अनशन किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment: