आक्रोश में स्वास्थ्य कर्मचारी,अस्पताल के कर्मचारी पर प्रताड़ित-अत्याचार करने का लगाया आरोप,

स्वास्थ्य संगठन ने आष्टा विधायक से लगाई गुहार,ज्ञापन सौप तत्काल हटाने की मांग

आष्टा/दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट 

एक तरफ तो पूरे देश मे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय जान जोखिम में डालकर सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान किया जा रहा है तो वही आष्टा में स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है जिसमे कई महिलाएं शामिल थी जो वृद्ध अवस्था मे भी स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है ।
दरअसल शुकवार को आष्टा में न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लखन सिंह ठाकुर  के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अस्पताल में पदस्थ बीसीएम तरुण राठौर पर प्रताड़ित,अत्याचार करने के संगीन आरोप लगाते आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय को ज्ञापन सौपा और तत्काल हटाने की मांग की ।
आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने भी स्वास्थ्य कर्मचारियों की पीड़ा को समझते हुए आश्वासन दिया कि जल्द उक्त व्यक्ति को यहां से हटा दिया जाएगा ।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य संगठन के कर्मचारियों ने ज्ञापन सोते हुए विधायक से कहा की बीसीएम तरुण राठौर द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को असम्मानजनक शब्दों के माध्यम से बुलाकर उन्हें अपमानित कर प्रताड़ित किया जा रहा है ।
संगठन के साथ आई महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय से आपबीती सुनाते हुए कहा कि कुछ काम आने पर अपने केबिन के बाहर जबरदस्ती खड़ा किया जाता है कहीं बार चिल्लाकर भगा दिया जाता जाता है ।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बीसीएम तरुण राठौर को तत्काल आष्टा  ब्लॉक से हटाने की मांग की ।
स्वास्थ्य महिला कर्मचारियों ने यह भी कहा कि पूर्व में भी कई बार आष्टा बीएमओ को मौखिक शिकायत की गई लेकिन तरुण राठौर पर कोई कार्यवाही नही की गई ।
वही आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बीसीएम तरुण राठौर को यह से हटा दिया जाएगा ।
विधायक को ज्ञापन सौपते समय कई स्वास्थ्य महिला कर्मचारी और पुरूष स्वास्थ्य कर्मचारी  मौजूद रहे ।
बाईट विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय आष्टा
Share To:

Post A Comment: