इछावर विधायक करणसिंह वर्मा को मंत्री पद में जगह नहीं देने पर युवक ने लिखा मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को पत्र
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर विधायक करणसिंह वर्मा शिवराज के मंत्रिमंडल में जगह नहीं देने पर इछावर निवासी मनीष विश्वकर्मा ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र लिखा
पत्र में लिखा कि मुख्यमंत्री महोदय , मध्यप्रदेश शासन भोपाल माननीय प्रदेश अध्यक्ष महोदय , भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश विषय दिनांक 02.07.2020 को हुए मंत्रीमंडल में इछावर विधानसभा को प्रतिनिधित्व नहीं देने एवं विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार करने के संबंध में । आदरणीय महानुभव , जैसा कि आपको ज्ञात है दिनांक 02.07.2020 को हुए मंत्रीमंडल में आपके द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं से निर्वाचित एवं जो निर्वाचित भी नहीं है । उन विधायकों को आपने अपने मंत्रीमंडल में विशेष स्थान दिया है । जबकि भारतीय जनता पार्टी के सच्चे ओर ईमानदार सिपाही करणसिंह वर्मा जी की पूर्णतः अनदेखी की गई है । मंत्रीमंडल में कुछ विधायक तो एक - एक बार के ही निर्वाचित है साथ ही उनकी विजय का आंकड़ा भी बहुत कम है उन लोगों तक को आपने अपनी केबिनेट में स्थान दिया है । आपको याद दिलाना चाहता हूँ कि 80-90 के दशक में जब मालवा क्षेत्र में कोई भारतीय जनता पार्टी का झण्डा उठाने वाला नहीं था । तब श्री करण सिंह वर्मा जी ने पार्टी को इछावर विधानसभा सीट विजयश्री का वरण कराकर आपको दी थी । आज जब मंत्रीमंडल के गठन का समय आया तो उनको पुछा तक नहीं । आपको आने वाले उपचुनावों में उनके अनुभव और दो या तीन विधानसभा सीटो पर जातिगत समीकरण को साधने के लिए उनको अपने मंत्रीमंडल में विशेष स्थान देना था । इछावर विधानसभा में करण सिंह वर्मा को मंत्रीमंडल में स्थान न मिलने से आमजन में आक्रोश है । माननीय हमारे विधायक जी बेहद ईमानदार , सीधे सच्चे एवं ग्रामीण तासीर के होने के साथ साथ किसानों के सच्चे मसीहा है । इसके बावजूद उनको दरकिनार किया गया है । आदरणीय उपचुनाव में सांवेर और हाटपिपलिया में खाती समाज का अच्छा खासा वर्चस्व है । इन विधानसभाओं में उनके अनुभव और क्षेत्र में नवीन उर्जा का संचार करने के काम में आ सकता था । अतः आपसे विनम आग्रह करता हूँ कि माननीय करण सिंह वर्मा को अपने मंत्रीमंडल में विशेष स्थान देकर इछावर विधानसभा के नागरिकों के साथ न्याय करने एवं आने वाले विधानसभा उपचुनावों में माननीय विधायक जी के अनुभव का पूर्ण उपयोग करने की कृपा करें ।

Post A Comment: