वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटर सायकलों का खुलासा, तीन लाख रुपये मूल्य की 06 मोटर सायकल जप्त
आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर एसपी शशीन्द्र सिंह चौहान के निर्देशानुसार चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के विशेष अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव एवं मोहन सारवान एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर मदन लाल इवने द्वारा कार्यवाही करते हुए वी.डी.पी पोर्टल के माध्यम से वाहन चेकिंग कर चोरी की 06 मोटर सायकल को बरामद में सफलता अर्जित की है ।जानकारी के अनुसार दिनाँक 25 जुलाई को थाना प्रभारी मदन इवने के नेतृत्व में उनि उपेन्द्र पाराशर , आरक्षक संतोष मीना ,सुरेश परमार , अनिल , सैनिक राहुल को जावर जोड के पास वाहन चेकिंग में लगाया गया था ।
वाहन चेकिंग चेकिंग के दौरान डोडी घाटी तरफ से एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल आ रही थी जिसके चालक को हाथ देकर वाहन चेकिंग के लिये रोका गया उक्त चालक द्वारा अपनी गाडी नही रोकी गई जिसको हमराह बल की मदद से घेराबंदी कर पकडा । जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम नप्पू उर्फ इराफान पिता इकबाल शाह निवासी गंजपुरा जावर का होना बताया । जिससे उक्त गाडी के संबंध में वैध दस्तावेज माँगे जो नही होना बताया । उक्त गाडी के चेचिस नंबर व इंजन नंबर को वीडीपी पोर्टल पर चेक किया तो उक्त वाहन सुरेन्द्र सिंह निवासी एशबाग भोपाल के नाम पर होना पाया गया। मोटरसाइकिल चोरी के संदेह में होने से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मो.सा बजाज पलसर 150 सीसी मौके पर धारा 41(1-4) जाफौ , 379 भादवि में विधिवत जप्त की गई । आरोपी से बारीकी से पुछताछ करने पर बताया की यह पसलर मो.सा उसने 2018 में एशबाग भोपाल से चोरी की थी और स्वंय चलाता था व 06 मोटरसाईकलो को चोरी कर छायन के जंगल में झाडियो के पीछे छुपाकर रखा होना बताया उक्त आरोपी की निशादेही पर कुल 06 बाइक जप्त की गई । जप्त मोटर साइकिल मे स्पलेण्डर,बजाज डिस्कवर, HF DELUX HERO,हीरो होण्डा शामिल हैं जिनकी कुल कीमत 03 लाख रुपये है ।
उक्त कार्यवाही में मदन इवने थाना प्रभारी जावर , उनि उपेन्द्र पारशर, सउनि मंगल प्रसाद यादव, आरक्षक सुरेश, संतोष मीणा , चन्दरसिंह, शिवम ,.सैनिक लाखन , राहुल , जगदीश, अनिल, राहुल, देवेन्द्र, जीवन सिंह पिता उमराव सिंह जाति बलाई निवासी नाईपुरा कस्बा जावर का सराहनीय योगदान रहा।


Post A Comment: