विद्युत विभाग ने फिर किए ट्रैक्टर-बाइक जप्त
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर विद्युत विभाग ने फिर चलाई वसूली मुहिम, इछावर विद्युत विभाग के अंर्तगत आने वाले वितरण केंद्र ब्रिजिशनगर के अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों में आज आरआरसी के तहत कुर्की की कार्यवाही की गई है।
जिसमें ग्राम खेरी,बोरदी कला, बलोंडिया,नीबूखेडा,ईटखेडा के अन्तर्गत 8 मोटरसाइकिल एवं एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है।
इन सभी उपभोक्ताओं पर विभाग का 4.03 लाख बकाया था। यह कार्यवाही उपसंभाग अन्तर्गत सतत जारी रहेगी।
इछावर जेई चंद्रशेखरसिंह एवं ब्रिजिशनगर सुपरवाइजर राजेन्द्र देवड़ा के द्वारा कार्रवाई की गई। वही जेई चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि यदि उपभोक्ताओं ने अपने बिल नहीं चुकाए तो इस तरह की मुहिम लगातार जारी रहेगी। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को पूर्व मे नोटिस जारी किए गए थे किंतु उनके द्वारा अनदेखी की गई, नतीजतन विभाग को वसूली की उक्त कार्रवाई करना पड़ रही है।
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर विद्युत विभाग ने फिर चलाई वसूली मुहिम, इछावर विद्युत विभाग के अंर्तगत आने वाले वितरण केंद्र ब्रिजिशनगर के अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों में आज आरआरसी के तहत कुर्की की कार्यवाही की गई है।
जिसमें ग्राम खेरी,बोरदी कला, बलोंडिया,नीबूखेडा,ईटखेडा के अन्तर्गत 8 मोटरसाइकिल एवं एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है।
इछावर जेई चंद्रशेखरसिंह एवं ब्रिजिशनगर सुपरवाइजर राजेन्द्र देवड़ा के द्वारा कार्रवाई की गई। वही जेई चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि यदि उपभोक्ताओं ने अपने बिल नहीं चुकाए तो इस तरह की मुहिम लगातार जारी रहेगी। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को पूर्व मे नोटिस जारी किए गए थे किंतु उनके द्वारा अनदेखी की गई, नतीजतन विभाग को वसूली की उक्त कार्रवाई करना पड़ रही है।

Post A Comment: