साप्ताहिक हाट को किया प्रतिबंधित,
आगामी आदेश तक हाट-बाजार रहेगा बंद

दिनेश शर्मा,आष्टा 
एमपी मीडिया पाइंट                             

आष्टा में प्रति बुधवार को साप्ताहिक हाट लगता है जिसमे बड़ी सँख्या में लोग खरीदी बिक्री करने आते है जिसमे विशेष तौर पर  पशुओ का हाट ,फलसब्जी दाले,मसाले,गुड़ ,मिर्च,पौधे, आलू,प्याज आदि के बेचने व खरीदने वाले लोग दूर दूर से आते है ग्रामीण क्षेत्रों से मवेशियों के लिए भी लोगों की भीड़ बड़ी संख्या में एकत्रित होती है जिससे संक्रमण फैलने की संभावना ज्यादा बढ़ सकती है, पिछले  बाजार में भी बड़ी सँख्या में भीड़ जमा हो गई थी साथ ही नगर में कोरोना मरीजो की सँख्या 25 से अधिक पहुँच गई ।
 इन्ही कारणों को ध्यान में रखते हुए बाजार हाट बन्द करने का फैसला लिया गया ।
आपको बता दे की यह हाट बकरों की खरीदी बिक्री के किये बहुत जाना जाता है। चूंकि बकरीद का त्योहार आने वाला है , इस कारण दूर दूर से व्यापारी ओर अन्य लोग आ रहे है , इस कारण संक्रमण फैलने का ज्यादा  बड़ा कारण दिखाई देता है , ।
शहर में आने वाले सभी मार्गो पर पुलिस की एवं ट्रैफिक पुलिस लगाकर हाट बाजार आने वाले लोगो के वाहनों को वापस किया जा रहा है ।
  वही कुछ अलग अलग स्थानों पर 10 से 15 लोगो की भीड़ जगह जगह बकरा व मवेशी खरीदने की लगी देखी गई जिसे प्रसाशन ने हटा कर दूर किया ताकि समामाजिक दूरी बनी रहे संक्रमण न फैले ।


              रवि वर्मा, एसडीएम आष्टा
Share To:

Post A Comment: