आज फिर 09 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए,
वर्तमान में कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 149
सीहोर 28 अगस्त,2020
एमपी मीडिया पाइंट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आज 9 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सीहोर के 7 व्यक्ति है जो गंगा आश्रम, दांगी स्टेट, चाण्क्यपुरी एवं इंदिरा कॉलोनी के निवासी हैं एवं आष्टा के 2 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में कोरोना पॉजीटिव/एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 149 है। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 18 है।
आज 5 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें सीहोर से 2, बुदनी के 3 व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 451 है। आज 636 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से आज 69 श्यामपुर के 174 आष्टा से 150 इछावर के 66 नसरूल्लागंज के 103 एवं बुदनी के 74 व्यक्तियों के कोरोना जांच हेतु सैम्पल लिए है।
आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है। सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 618 है जिसमें से 18 की मृत्यु हो चुकी है 451 स्वस्थ् होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 149 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। आज कुल 636 सैंपल जांच हेतु लिए गए। जिले से अब तक कुल 11644 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 7906 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। आज 217 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। कुल 3075 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।

Post A Comment: