13 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,
वर्तमान में कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 157
सीहोर 29 अगस्त,2020
एमपी मीडिया पाइंट
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ आज 13 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सीहोर के 9 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जिनमें इंदिरा कॉलोनी, कृष्णा विहार कॉलोनी, नेहरु कॉलोनी, लुनिया चौराहा, खजांची लाईन, पारस वाटिका, चाण्यक्यपुरी तथा गंज के निवासी हैं वहीं आष्टा के 2 तथा इछावर एवं श्यामपुर से 1-1 व्यक्ति है। जिले में कोरोना पॉजीटिव/एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 157 है। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 18 है।
आज 5 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 456 है। आज 137 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से आज 17 श्यामपुर के 10 आष्टा से 39 इछावर के 21 नसरूल्लागंज के 50 व्यक्तियों के कोरोना जांच हेतु सैम्पल लिए है।
आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है। सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

Post A Comment: